तोगावास में सरपंच मंजू देवी, उपसरपंच ओम कंवर व वार्ड पंचों ने संभाला कार्यभार

निसं
तारानगर (नवयत्न)। तहसील के ग्राम तोगावास में नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी एवं उपसरपंच ओम कंवर ने राजीव गांधी सेवा केंद्र आईटी भवन में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। सरपंच प्रतिनिधि लाजपाल शर्मा के निवास से रैली निकालकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि आईटी भवन पहुंचे, जहां ग्राम सेवक मोनिका कस्वां ने पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान वार्ड पंच सरला कंवर ;वार्ड 5, सम्पत कंवर वार्ड 2, बाबूलाल वार्ड 8, संदीप कुमार वार्ड 4, जालम सिंह वार्ड 7, धारू राम वार्ड 3, ओम कंवर वार्ड 6, सुमैया बानो वार्ड 1 एवं भवानी सिंह वार्ड 9 ने भी जिम्मेदारी संभाली। सरपंच मंजू देवी ने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा तीनों गांव तोगावास, लखनवास एवं गलगट्टी में मूलभूत सुविधाओं का विकास, स्वच्छता और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच लिछमा मेघवाल, कृष्ण मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।

You might also like