कांग्रेसजन ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया

चूरू,(पीयूष शर्मा)21 मई। कांग्रेस के अग्रिम संगठनों ने गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई।
शहर में लोहिया कॉलेज के पास हुए आयोजन में उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता जमील चौहान ने कहा कि 21 मई का दिन इतिहास में एक दर्दनाक घटना के लिए याद किया जाता है। आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की लिट्टे उग्रवादियों ने जान ले ली थी। चौहान ने कहा कि राजीव गांधी ताउम्र अहंकार से कोसों दूर रहे। बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अनेक उपलब्धियों के लिए देश आज भी उन्हें याद करता है।

एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत सिहाग ने बताया कि युवाओं के मतदान की आयु सीमा घटाने, कंप्यूटर क्रांति, पंचायतीराज व्यवस्था की शुरूआत, नवोदय विद्यालयों की स्थापना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की घोषणा सहित अनेक कार्यों के लिए राजीव गांधी सदैव याद किए जाएंगे।

इस मौके पर विकास मील, गोविंद शर्मा, आसिफ खान, राकेश शर्मा, विक्की खान, लोकेश भाकर, सोनू आमिर खान, विजय मेघवाल, इफ्तिकार खान, महेश सैनी, सुरेंद्र सोनी, अजय जांगिड़ आदि ने पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी को नमन किया।

You might also like