प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए राशि एकत्रित

विधायक अभिनेष महर्षी निकले सड़कों पर

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)22 मई। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज क्षेत्रीय विधायक अभिनेष महर्षी प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए राशि एकत्रित करने के लिए सड़क पर निकले। विधायक अभिनेष महर्षी ने शहर के वार्डो में घर-घर व मुख्य बाजार में दुकानों पर डोर टू डोर जाकर प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए राशि एकत्रित की। इस कड़ाके की धूप में विधायक अभिनेष महर्षी अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार में घण्टाघर से शुरू होकर अगुणा बाजार होते हुए पूरे बाजार में घूमकर राशी एकत्रित की। विधायक महर्षी प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए राशि एकत्रित करते हुए आमजन से सहयोग करने की अपील करते हुए नजर आए।

विधायक अभिनेश महर्षी ने कहा कि व्यापारी व आमजन सहित पूरा देश एकजुट होकर तथा प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कोरोना जैसी महामारी से मुक्त हो सकते हैं। विधायक महर्षी ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ एक दिन पूर्व किया गया था। प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए जमा की जा रही राशि प्रधानमंत्री कोष में भेजी जाएगी, जो आमजन की सहायता के लिए काम में ली जाएगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद इन्दौरिया, देहात अध्यक्ष अर्जुन सिंह फ्रांसा, बजरंग गुर्जर, भगीरथ सिंह, स्वरूप सिंह व ओमप्रकाश महर्षी सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।

You might also like