एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन सौंपा
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)24 मई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा युवाओं के आदर्श, ईमानदार व जाबांज पुलिस अधिकारी सीआई राजगढ़ विष्णुदत्त विश्नोई की मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा गया है।
तहसीलदार अमरसिंह को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर रामनिवास बुगालिया जिला संयोजक, धीरज बोचीवाल नगर मंत्री, निधि प्रजापत, राहुल सामरीया, वर्षा भोजक, पूर्व महासचिव हर्षा भोजक आदि उपस्थित रहे।