कोरोना फाइटर्स डॉक्टरों का सम्मान किया
कांवट,(रंगलाल स्वामी)26 मई। कांवट कस्बे में कोरोना महामारी के लॉक डाउन में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने में लगे सेवारत यौद्धा डाक्टरों का भाजपा सेवा संकल्प महाभियान के संयोजक, कार्यकर्ताओं व केसरिया हिन्दू वाहिनी सीकर द्वारा सम्मान कर सेवा यौद्धा प्रमाण पत्र भेंट किया।
वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमर चंद शर्मा ने बताया कि डॉ राजेश सिंह मंगावा डिप्टी डायरेक्टर एमओ सीएचसी श्रीमाधोपुर व डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सीएचसी कांवट का माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर व सेवा सम्मान पत्र भेंट कर तथा सीएचसी कांवट के समस्त स्टाफ को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर केसरिया हिन्दू वाहिनी के जिला प्रभारी ललित सैन, भाजपा सेवा संकल्प संयोजक रंगलाल स्वामी, समाज सेवी महेंद्र सिंह खोखर, मोनू शर्मा, दिनेश सैनी पत्रकार आदि उपस्थित थे।
दोनों डाक्टरों की सराहनीय सेवाओं से प्रसन्न होकर लोगों ने बताया कि डॉ राजेश सिंह मंगावा व डॉ राजेन्द्र कुमार शर्मा कांवट में निडर होकर इस कोरोना महामारी के संकट में सेवा दे रहें हैं। डाक्टरों ने वार्ता में अपनी सेवाओं को इस संकट की घड़ी में दोहराते हुए बताया कि जरूरतमंदों मानवता की सेवा करने का यही सही समय है।