पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की टीम ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
खेतङी,(जयंत खांखरा) 5 मई। खेतड़ी के राजकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी की टीम ने मंगलवार को खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया । टीम में संजय कुमार सैनी, विष्णु कुमार नायक, राहुल कुमार खींची, हिमांशु सैनी, हरीश नायक, दिवाकर सैनी ने तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव, नगर पालिका ईओ उदय सिंह गुर्जर, वन विभाग के रेंजर विजय कुमार फागेङिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारियों को मास्क भेंट कर पुष्प वर्षा की और कोराना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में खेतड़ी क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी और चिकित्सा विभाग की टीम उत्कृष्ट कार्य कर रही है अध्यक्ष ने राजकीय अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर, लैब कर्मी, नर्सिंग स्टाफ, कंप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मी सभी का आभार जताया । इस मौके पर पटवारी सुमेर सिंह,फार्मासिस्ट संदीप कुमार, महिपाल सिंह रिणवा, अकाउंटेंट संदीप कुमार, मुकेश कुमार, एएनएम सुनीता, मनोज सैनी, राजकोर, मंजू देवी, जयकुमार, मीनू, रितु, सुमन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।