कृष्णानंद शर्मा बने रेस्टा के प्रदेश संयुक्त मंत्री
झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा) 27 मई। राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ ( रेस्टा ) के प्रदेशाध्यक्ष भेरुराम चौधरी व महामंत्री मदन गढवाल द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी टीम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरानाड़ी बस्ती, सिवाना के वरिष्ठ अध्यापक कृष्णानंद शर्मा को प्रदेश संयुक्त मंत्री बनाया गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष भेरुराम चौधरी ने बताया कि रेस्टा वरिष्ठ अध्यापकों के हितार्थ प्रत्येक मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक मात्र केडर बेस संगठन है। कृष्णानंद शर्मा ने रेस्टा के निर्देशों पर वरिष्ठ अध्यापक शिक्षक भर्ती 2016 के असंगत मण्डल आवंटन के पीड़ितो को न्याय दिलाने, व पुनः मण्डल आवंटन शिक्षक भर्ती 2016 अभियान में महत्वपूर्ण विजयी भूमिका निभाई। इस मौके पर कृष्णानंद शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष भेरूराम चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण समर्पण भाव से रेस्टा के द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों को निभायेंगे, और वरिष्ठ अध्यापकों की प्रत्येक समस्याओं को रेस्टा के माध्यम से सरकार के सामने रखेगें।