पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मिलना चाहिए भारत रत्न
जाट समाज ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)29 मई। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह के भारत रत्न सम्मान की बात अब तेजी से बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जाट समाज के बैनर तले राजेंद्र सिंह मिठारवाल, रविंद्र पायल, विजेंद्र सिंह, प्रमेंद्र सिंह, सत्यवीर मान, चौधरी राजकुमार मिठारवाल ने प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से जाट समाज के लोगों ने बताया कि चौधरी चरण सिंह सर्व समाज के नेता थे उन्होंने देश के हित के लिए बहुत अच्छे कदम उठाए व सभी वर्गो को न्याय समानता व उनके हकों की लड़ाई लड़ी। देश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने का उनका विजन बहुत अच्छा था।
चौधरी चरण सिंह किसानों, दलितों व सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले प्रधानमंत्री थे। वर्तमान सरकार को इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए तथा अति शीघ्र स्वर्गीय प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।