रक्तदान कर मनाएंगे दादा कायम खां का यौम-ए-शहादत

कायमखानी यूथ ब्रिगेड की तैयारियां परवान

चूरू,(पीयूष शर्मा)30 मई। कायमखानी समाज के पुरोधा दादा कायम खां का 601वां यौम-ए-शहादत दिवस कायमखानी यूथ ब्रिगेड चूरू की ओर से आगामी 14 जून को रक्तदान शिविर लगाकर मनाया जाएगा।

ब्रिगेड के सक्रिय कार्यकर्ता यूनस अली व आसिफ विजन ने बताया कि शिविर में सर्वसमाज के युवा रक्तदान करेंगे। इस मौके पर कब्रिस्तान व श्मसान घाट में परिंदों के लिए परिंडे लगाने के अलावा राहगीरों के लिए पानी व शर्बत आदि का इंतजाम किया जाएगा। चूरू कायमखनी यूथ ब्रिगेड चूरू की ओर से राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में लगने वाले शिविर में रक्तदान के लिए अब तक 109 युवा अपना पंजीयन करवा चुके हैं।

टीम के कार्यकर्ता इलियाश खान झरिया व करामात खान ने बताया कि सोशियल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए प्रशासन के सहयोग से लगने वाले शिविर में रक्तदान के लिए पंजीयन 10 जून तक किया जाएगा। गौरतलब है कि टीम केकेवाईबी ने लॉकडाउन की शुरुआत से लगातार सर्वसमाज के जरूरतमंद लोगों को भोजन के किट भिजवा रही है।

ददरेवा में हर साल होता है विशाल आयोजन
सादुलपुर तहसील के गांव ददरेवा में दादा कायम खां डे के उपलक्ष में हर वर्ष विशाल आयोजन होता है। जिसमें राजस्थान भर से कायमखानी समाज के लोग एकत्रित होकर उनके मगफिरत के लिए दुआ करते हैं। उनके द्वारा जनहित में किए गए नेक कार्यो को अपनाने व उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।

You might also like