सड़क हादसा: पिकअप जीप व ट्रोले की भिड़ंत, सड़क पर बिखरी सब्जियां
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)1 जून। सादुलपुर-तारानगर सड़क मार्ग पर गांव झुंगली के नजदीक एक पिकअप जीप व ट्रोले की भिड़ंत में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ तथा बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क मार्ग खोला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अलसुबह पांच बजे के लगभग एक मिनी ट्रक चालक ने सब्जी से भरी पिकअप जीप को ओवरटेक किया। जिसके कारण पिकअप जीप चालक का संतुलन बिगड़ गया तथा सामने से आ रहे ट्रोले में जीप जा टकराई। जिसके कारण ट्रोला एवं जीप क्षतिग्रस्त हो गए तथा जीप में भरी सब्जी सड़क पर बिखर गई।