रेलवे अंडरपासो में पानी भरने की समस्या का स्थाई समाधान हो- बृजेंद्र सिंह ओला

संजय सोनी
झुंझुनू (दैनिक नवयत्न ) । सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र सहित देशभर के रेलवे अंडरपासों में जलभराव की समस्या का मामला लोकसभा में उठाया ।

सांसद ओला ने कहा कि सरकार स्वयं स्वीकार कर चुकी है कि झुंझुनू जिले में 63 तथा राजस्थान में कुल 1,918 रेलवे अंडरपास ऐसे हैं, जहाँ हर मानसून में पानी भर जाता है। इसके बावजूद सरकार के पास इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं है, जोकि सरकार की इसके प्रति गंभीर नहीं होने को उजागर करता है।
सांसद ने कहा कि अंडरपासों में पंप लगाना, पानी मोड़ना या बारिश के समय रास्ते बंद कर देना समाधान नहीं, बल्कि सरकारी विफलता को ढकने का अस्थायी जुगाड़ है। हर साल बरसात में वही हालात, वही दुर्घटनाएँ और वही जनता की परेशानी लेकिन समाधान के नाम पर सिर्फ़ आश्वासन।

रेलवे प्रशासन का बरसात में सड़क यातायात रोकना समाधान मानना आम जनता—मजदूरों, किसानों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों—के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया है।
सांसद ओला ने स्पष्ट कहा कि जब तक रेलवे अंडरपासों में पानी भरे ही नहीं तथा निर्माण के समय स्थायी जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और जिम्मेदार निगरानी प्रणाली लागू नहीं की जाती, तब तक हर साल जनता को इसी संकट से गुजरना पड़ेगा।

You might also like