कटानी रास्ते चौडा करने को लेकर किसानों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

ललित दाधीच

राजलदेसर ( दैनिक नवयत्न ) । राजलदेसर तहसील कार्यालय में किसान नेता कामरेड भादर भामू के नेतृत्व में राजलदेसर में नौ कटानी रास्ते को चौड़ा करने को लेकर एवं कटानी रास्तों पर ग्रेवल सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है जिसमें करोड़ों रुपया का भ्रष्टाचार पूरी तरह से दिखाई दे रहा है साथ ही पूरी तरह से जेकरा भी नहीं डाला जा रहा है जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं । नगर पालिका में ठेकेदारों द्वारा सरकार के करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है । कोई भी अधिकारी नही सुन रहा है आने वाले समय में नगर पालिका के आगे बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा एवं भ्रष्टाचारियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । इस अवसर पर किसानों ने नगर पालिका एवं ठेकेदारों सत्ता के दलालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस अवसर पर कन्हैयालाल, देवाराम ,नोरताराम, सांवरमल ढाका, सागरमल ,नरेश ,राजेंद्र, दुलाराम, रामलाल ,हीराराम भीम आर्मी के अध्यक्ष श्रवण बारूपाल, नेमाराम ,राजू , बिजुराम ,आदि किसान उपस्थित रहे ।

You might also like