अवैध 311 ग्राम गांजा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ी (नवयत्न ) । पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 311 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अवैध मादक पद्धार्थों की तस्करी करने वाले व बेचान करने वाले संदिग्ध लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत एवं डीएसपी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एवं बेचने वाले आरोपियों को चिन्हित किए गए। थानाधिकारी ने बताया कि गश्त के दौरान
यादव धर्मशाला की तरफ से राजस्थान स्कूल की तरफ सफेद कपड़े का थैला हाथ में लेकर आते हुए बजावा निवासी सुलतान सिंह दिखाई दिया जो संदिग्ध नजर आया। उसे रोक कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 311 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी से माल के श्रोत व गांजा खरीदने वाले लोंगो के बारे मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

You might also like