भाटी को मिली कांग्रेस प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

 

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न ) । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) में भालेरी निवासी मोहम्मद असलम भाटी को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी एवं राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चौपदार की अनुशंसा पर की गई है।

इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। भाटी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए वे लगातार काम करेंगे। भालेरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, इकबाल भाटी, जावेद बेहलीम, बाबू खान, तिलोक नायक, सीता राम, शंकर, राजेश कस्वाँ, साबिर, आवेश भाटी, अयूब भाटी, युनुस भाटी, आरिफ बेहलीम, अकरम बेहलीम, रुस्तम बेहलीम, मुंशी काजी, सरोज अली नागरा, रफीक खान, भालेरी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।

You might also like