गणगौर महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया

विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। मुकुंदगढ़ मे गणगौर महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव कुमार गनेडिवाल की ओर से निकाली गई गणगौर मे व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पचलँगिया की ओर तिलकार्जन कर पूजा अर्चना करवाई गई। ईश्वर गणगौर की सवारी शाही लवाजमे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान घोड़े एवं ऊंट के नृत्य आकषर्ण का केंद्र रहे। शाही सवारी गढ़ के पास से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए लाल कुवा पहुँची । लाल कुवा के फेरे लगाए गए। इससे पूर्व नव विवाहिताओ की ओर से 16 दिन मिट्टी की बनी ईश्वर, गणगौर सहित अन्य प्रतिमाओं का पूजन कर गढ़ के पास विराजमान प्रतिमा के फेरे लगाकर दक्षिणा भेंट की। वही गढ़ के सामने विराजमान ईश्वर एवं गणगौर की प्रतिमा को भरत पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई गई। महिलाओ ने फेरे लगाए। नवविवाहिताओ की ओर से बनाई गई मिट्टी की गणगौर प्रतिमाओं का लाल कुए के फेरे लगाकर विसजर्न की गई। थानाधिकारी ताराचंद यादव के नेतृत्व मे पुलिस व्यवस्था चाक चौबन्ध नज़र आई। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, पबाना निर्वतमान सरपंच विजेंद्र डोटासरा, रमेश टेलर, राजकुमार चेजारा, बैध रामस्वरूप शर्मा, पवन शर्मा, अरविंद चौबे , पवन शर्मा, महेंद्र दादरवाल, विनोद विर्ख, राकेश गुर्जर, महेश डोटासरा, प्रह्लाद चेजारा, गोविंद शर्मा , महेश पसोरिया, रजनीश महला घोडीवारा सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य जन मौजूद रहे।

You might also like