ईद की नमाज अदा कर खुदा की इबादत में नवाये शीश
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। शहर में ईद के मौके पर शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने श्री कृष्ण गौशाला श्रीमाधोपुर के पास स्थित ईदगाह में नमाज अदा कर ईद की मुबारक बाद दी। मौलाना इब्राहिम ने नमाज अदा कराई। रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन व शांति की दुआ मांगी। नमाज के बाद ईदगाह से बाहर आकर आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर भाजपा नेता श्याम चौधरी, पूर्व पार्षद मदन चौहान ,साबिर लुहार, हाजी मकसूद, हाजी रफीक, गरीबूदीन कुरैशी, कल्लू लोहार, बुंदू खान, अमरुद्दीन मास्टर ,याकूब, हनीस कुरैशी ,फैनुद्दीन कुरैशी, सलीम, आमिर कुरैशी सहित अलग-अलग संगठनों के लोगों ने मुस्लिम भाइयों के गले लगकर मुबारकबाद दी। याकुब कुरैशी ने बताया कि ईदगाहों से घर लौटे तो घरों में मेहमाननवाजी का दौर शुरू हुआ। सभी ने मीठी सेवईयों के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। कानून व्यवस्था के लिए थानाधिकारी महेन्द्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौजूद रहे ।