सांवरिया सरकार का तृतीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न)। रतनगढ के स्थानीय मठाधीश शिवालय में सांवरिया सरकार का तृतीय वार्षिक महोत्सव, अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार मुरारका , संजय प्रीति मुरारका सपत्नीक द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित के साथ हुए कार्यक्रम में स्थानीय गायक एस.पी.वर्मा , राजकुमार मंगलहारा, सरोज सोनी, किरण शर्मा, बालकिशन धर्ड , संजय मुरारका,सुशीला बंसीवाल, अंकिता बंशीवाल,सूरज पारीक , शैलेंद्र त्रिवेदी, बलबीर स्वामी,मोहन शर्मा आदि ने बाबा श्याम के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। पूरे मन्दिर परिसर को एवं बाबा श्याम को फूलों से सजाया गया ,देर रात तक चली भजन संध्या में श्याम प्रिमियों ने भजनों व धमाल पर नाचकर आनंद लिया, इस शानदार आयोजन में पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि , पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इन्दोरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष लिट्टू कल्पनाकान्त ,विकास रिणवा, राजेन्द्रसिंह बीदावत, महेश प्रजापत, कल्याणसिंह चारण, राहुल व्यास, प्राचीन श्याम मंदिर पुजारी प्रदीप धरद ,श्री ताल वाले बालाजी व श्याम पुजारी राकेश इन्दोरिया व निखिल इन्दोरिया, श्री गणेश मंदिर पुजारी परिवार से कृष्णकांत काछवाल,सीताराम मुरारका, कुलदीप व्यास आदि उपस्थित थे। कीर्तन के मुख्य यजमान सुरेश कुमार मुरारका द्वारा सभी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं मठादिश शिवालय सिमिति एवं पुजारी परिवार द्वारा सभी भक्तो का आभार व्यक्त किया गया।