नि:शुल्क होम्योपैथिक शिविर में 102 रोगी लाबान्वित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज़ द्वारा रविवार को “निशुल्क पाक्षिक होम्योपैथिक कैंप” का 476 वां शिविर चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में लगाया गया, जिसमे श्रीमाथोपुर के अलावा पटवारी का बास, ढालियावास, लिसाडिया, नांगल, नाथुसर, कंचनपुर, होलियावास, अजीतगढ़, कांवट, खंडेला, होद, खेडी- जाजोद, जयरामपुरा, सहित कई अन्य गाँवों के 102 मरीजों ने लाभ उठाया। क्लब के गिरिराज कयाल ने बताया कि इससे पहले आयोजित शिविरों में 51 हजार से भी ज्यादा मरीजों ने लाभ उठाया है। स्त्री का नि:शुल्क होम्योपैथिक शिविर माह के हर दुसरे रविवार को रोटरी भवन में आयोजित किये जाते है, इनमे डॉ. एस. एल. चौधरी द्वारा सभी तरह की पथरी, प्रोस्टेट, चर्म रोग, पेट रोग, दमा-श्वास, सोरौसिस, साइटिका, नजला, जुखाम, टोंसिल्स, एलर्जी, माइग्रेन, फंगल इनफेंक्शन , जोडो का दर्द एवं अन्य कई रोगों से ग्रसित मरीजो को निशुल्क परामर्श दिया तथा क्लब कि ओर से 14 दिनों की दवाइयां नि:शुल्क दी गई। इस होमियोपैथिक शिविर में डॉ. एस. एल. चौधरी के साथ क्लब पूर्व सहप्रान्तपाल डॉ माधव सिंह, विजय कुमार कसेरा, एवं क्लब के और सदस्यों ने अपनी सेवाए दी।