मधुमक्खियों के हमले में 12 लोग हुए घायल
निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। निकटवर्ती गांव मींगना में मधुमक्खी के हमले मे 12 लोग घायल हो गए। सोमवार सुबह मींगना गांव मे तालाब के पास काम करते समय मनरेगा मजदूरों पर मधु मक्खीयो ने हमला कर दिया। पीड़ितों को ग्रामीणों तथा टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार तथा अन्य की सहायता से सुजानगढ़ अस्पताल लाकर इमरजेंसी मे भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया।
पीड़ितों मे भागीरथ सिंह, रामसिंह, हरिसिंह, रतन सिंह, राधा कँवर, महावीर सिंह, हुकम सिंह, छगन कंवर, पूजा कंवर, राजू सिंह, संदीप सिंह, निवासीगण मींगणा के नाम शामिल हैं। महावीर सिंह की स्थिति गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महावीर सिंह को काफी ज्यादा डंग लगे थे।