न्यायालयों के समय में परिवर्तन
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा वर्ष 2026 में 13 अप्रैल से 28 जून 2026 तक की अवधि में राजस्थान उच्च न्यायालय तथा समस्त अधीनस्थ न्यायालयो में न्यायालय एव कार्यालय के समय को निर्धारित किया गया है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील पंचोली ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे मध्यांतर होगा। इसी प्रकार कार्यालय का समय 7:30 से 1:00 बजे तक होगा जिसमें 10:30 से 10:45 बजे तक मध्यांतर होगा।
इसी प्रकार अधीनस्थ न्यायालय में न्यायालय का समय सुबह 8 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा, जिसमें 10 से 10:15 बजे तक मध्यांतर रहेगा। वहीं कार्यालय का समय 7:30 से मध्यान 01 बजे तक रहेगा, जिसमें 10 से 10:15 तक मध्यांतर रहेगा। पीठासीन अधिकारी प्रातः 7:30 बजे से 8:00 बजे तक तथा मध्यान दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे तक चैंबर्स में कार्य करेंगे।