केविन सोमरा का जापान में अंतराष्ट्रीय शोधकर्ता में हुआ चयन

निसं

खेतड़ी नगर (नवयत्न ) । मोई भारू हॉल खेतड़ी नगर निवासी रणसिंह सोमरा के पुत्र केविन सोमरा का जापान की इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस टोकयो में अंतराष्ट्रीय शोधकर्ता के रूप में चयन हुआ है। रणसिंह सोमरा ने बताया कि केविन सोमरा जापान साइंस एंड टेकनोलोजी एजेंसी (जेएसटी) के इंडिया यंग साइंटस्ट्स ब्रेन सर्कुलेशन प्रोग्राम के अंतर्गत कार्य करेंगे। सोमरा का शोध उन्नत अपशिष्ट जल शोधन एवं उभरते प्रदुषणों पर केंद्रीत रहेगा। केविन सोमरा की मां संजू सोमरा राजस्थान पुलिस एकेडमी जयपुर में कार्यरत है। केविन सोमरा का इस उपलब्धी पर मोई भारू एवं केसीसी टाउशीप में खुशी का माहौल है। मनोज श्योराण, शमसेर चौघरी, आत्मेश नालपुरीया, मनोज अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अभीषेक, राजेंद्र, गिरधारी आदि ने केविन के उज्जवल भविष्य की कामना की।

You might also like