रतनगढ़ का शम्भूदयाल दे रहा है कोविड-19 सस्पेक्टेड ओटी में सेवा

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)7 मई। तहसील के निकटवर्ती ग्राम मेलुसर पुरोहितान गांव का रहने वाला शम्भूदयाल पुत्र डेडराज पुरोहित लगातार 5 साल से पीबीएम में सेवा दे रहा है। जिसका चयन अभी 29 अपै्रल 2020 को नियमित राजकीय सेवा में चयन हुआ है जिसका पदस्थापना भी रतनगढ़ आया हुआ था। लेकिन कोविड-19 को देखते हुए अभी उसे वहां से रिलीव नहीं किया जिसके कारण बीकानेर के पीबीएम ट्रोमा सेन्टर की इमरजेंसी ऑपरेशन में कोविड-19 सस्पेक्टेड ओटी में लगातार सेवा दे रहा है। दूसरी और उसे गांव मेलूसर आये हुए लगभग 2 माह से ऊपर हो गए है। उसने बताया कि अपने परिवार से बढक़र उसको देश सेवा ही सर्वोच्च लगी। उसके मामा के भाई मधुसूदन माटोलिया ने बताया कि शम्भूदयाल का हमेशा ही फौज में जाने का मन था। लेकिन फौज में तो नहीं जा सका व आज एक कोरोना सैनिक की रूप में देश की सेवा करने का मौका उसे मिला है।

You might also like