सिटी फैशन शोरूम का शुभारंभ

विजेंद्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न )। नया बस स्टैंड के पास बापू बाजार में सिटी फैशन शोरूम का शुभारंभ किया गया। कांग्रेस नेता सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शीशराम हलवाई ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष शर्मा, निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा व पूर्व पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार राव रहे।

प्रतिष्ठान के संचालक लक्ष्मण जांगिड़ व बुधराम जांगिड़ लोयलवाले ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अपने प्रतिष्ठान में उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि व्यापार केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं होता बल्कि यह शहर के विकास और रोजगार में भी योगदान देता है। मुझे पूरा विश्वास है कि अपनी अच्छी सर्विस और ग्राहकों के भरोसे के दम पर यह शोरूम जल्द ही हमारे शहर की पहली पसंद बनेगा। इस अवसर पर अमन जांगिड़, मुनेश जांगिड़, प्रिया कुमारी, साया, अंकित कुमार, कविता जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।

You might also like