नायक अध्यक्ष, लाखन बने तहसील महासचिव
निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न )। अंबेडकर भवन दुलिया बास में डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की बैठक किशनलाल कटारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समिति की तहसील स्तर की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सर्व समिति से संगठन के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार चिरानिया, जिला सचिव महेंद्र सिंह हटवाल, वरिष्ठ सदस्य राजस्थान प्रदेश मोहनलाल अर्जुन, जिला मीडिया प्रभारी धर्मपाल चंदेल ने रतनलाल नायक को तहसील अध्यक्ष व गंगाधर लखन को तहसील महासचिव पद पर मनोनीत किया गया और राजूसिंह भाटी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व डॉक्टर शंकर लाल जिलोया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। उपस्थित जनों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाइयां दी। बैठक में तिलक राज घारू, ईश्वर सिंह सिरोवा, विनोद खटीक, बिरदीचंद बावरी, मिलाप लाखन, मनोहर लाल नायक, मनोज मेघवाल, सुरजाराम डाबरिया, हरिशंकर, देवेंद्र सिंह भाटी, गणेश मंडावरिया, मोहन मेघवाल, गौतम मेघवाल, नन्दलाल मेघवाल, निखिल आर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे। तहसील अध्यक्ष रतनलाल नायक ने तिलोकचंद मेघवाल एडवोकेट, विनोद खटीक, बिरदी चन्द बावरी को तहसील उपाध्यक्ष व सचिव मनोनीत किया।