राजलदेसर पुलिस व एएनटीएफ टीम की संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई 3.270 किलोग्राम अफीम जब्त – दो आरोपी गिरफ्तार

ललित दाधिच
राजलदेसर (नवयत्न)। राजलदेसर पुलिस व एएनटीएफ टीम हनुमानगढ़ के द्वारा बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.270 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद व 2 आरोपी को भी गिरफ्तार किया । थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बड़ी चालाकी दिखाते हुए अवैध मादक पदार्थ को अपने घर मे ना रख दक्षिण पश्चिम में स्थित अपने खेत मे छिपाया जिससे किसी को शक नही हो व पूलिस को पता नही लगे व अपना काला धंघा चलता रहें लेकिन एएनटीएफ टीम नेअपनी कार्य कुशलता व प्रशिक्षित डॉग की मदद से अवैध मादक पदार्थ को ढूंढ निकाला आरोपियों के इरादे फेल कर दिये एएनटीएफ टीम हनुमानगढ़ को सूचना मिली कि चूरू के राजलदेसर में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करता है। इस पर टीम पुख्ता सूचना होने पर सादा वस्त्रों मे राजलदेसर पहुंची टीम ने सूचना कर पता लगाया कि प्रदीप नाम का व्यक्ति है जो राजलदेसर व और भी जगह अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करता है स्थानीय पुतलिस से सम्पर्क कर आरोपी को दबोचने की योजना बनाई टीम ने गूप्त रूप से पता लगाया कि आरोपी प्रदीप ने अवैध मादक पदार्थ को अपने घर मे ना छुपाकर अपने खेत मे छिपा रखा है । स्थानीय पुलिस व प्रशिक्षित डॉग को साथ लेकर आरोपी प्रदीप के खेत मे पहुंची मौजूद प्रदीप व उसका साथी राजू खेत मे ही खड़े है व पुलिस को देख हक्का-बक्का रह गये प्रशिक्षित डॉग की मदद से आरोपियों द्वारा छूपाये गये अवैध मादक पदार्थ अफीम को खेत से बरामद किया व आरोपियो को घर-दबोचा स्थानीय पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम को जब्त कर 23 वर्षीय आरोपी प्रदीप पुत्र प्रहलाद राम जाट व 33 वर्षीय राजू पुत्र लक्ष्मण राम जाट निवासी राजलदेसर वार्ड नंबर 2 को गिरफ्तार कर लिया । मामले की जांच रतनगढ़ सब इंस्पेक्टर गिरधारी लाल कर रहे हैं ।

You might also like