अंबेडकर जयंती पर रक्तदान की मिसाल, 76 यूनिट रक्त संग्रहण के साथ निशुल्क स्वास्थ्य जांच
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। वार्ड नंबर 12 स्थित सामुदायिक भवन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती एवं स्व. गोरधन बेरवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का सफल संचालन संयोजक प्रशांत आलडिया एवं संदीप बेरवाल के नेतृत्व में किया गया।
शिविर में गुरुकृपा हॉस्पिटल की ब्लड बैंक टीम द्वारा कुल 76 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 55 मरीजों की बीपी एवं शुगर की निशुल्क जांच भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय गोवर्धन बेरवाल की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन में ट्यूबवेल का उद्घाटन भी किया गया।
इस अवसर पर शिक्षाविद रामनिवास शास्त्री (परसरामपुरा), निर्वतमान चेयरमैन मनीष चौधरी, तहसीलदार कमलेश चेजारा, अभियोजन विभाग सेवानिवृत्त परमेश्वर बेरवाल, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, समाजसेवी पंडित आदित्य नारायण सुरोलिया, निर्वतमान पार्षद प्रमोद पचलँगिया, मीणा समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, डॉ. जितेंद्र सैनी, डॉ. महावीर, एडवोकेट राजेन्द्र बेरवाल, सीआई मनोज बेरवाल, एडवोकेट अरविंद बेरवाल, युशूफ, रामप्रताप महरिया, गीगराज सैनी, जाकिर पठान, कजोड़मल बेरवाल, टिंकल, मुकेश, कैलाश, विकास, सतपाल, कमल, अशोक, आयुष, शोयल पठान, आशा, सरोज, भंवरी देवी, ममता भारती, अभिलाषा, अलका, मनीषा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।