जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न)। विवेकानंद पब्लिक स्कूल काजड़ा में जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गये शहीदों को प्रशासक मंजू तंवर के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग में अंग्रेज सरकार द्वारा निर्दोष व निहत्थे भारतीयों पर गोलाबारी की गई जिसमें हजारों बेगुनाह लोग शहीद हो गये थे। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास अंग्रेज सरकार द्वारा बर्बरता की ऐसी पराकाष्ठा पार की गई कि जहां आज भी ब्रिटिश हुकूमत की क्रूरता के निशान मौजूद हैं। यह समकालीन भारतीय इतिहास का एक निर्णायक क्षण था, जिसने भारत-ब्रिटिश संबंधों पर एक अमिट दाग छोड़ा और महात्मा गांधी के भारतीय राष्ट्रवाद के आंदोलन के प्रति पूर्ण समर्पण और ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त किया। इस मौके पर शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, प्रताप सिंह तंवर, धर्मपाल गांधी, वैद्य जयप्रकाश स्वामी, विनोद सोनी, राय सिंह शेखावत, प्रकाश मेघवाल, सरोज स्वामी, होशियार सिंह आदि लोग शामिल रहे।