गंभीर हालत में मरीज को लेकर जा रही 108 एम्बुलेंस हाइवे पर खाई पलटी
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। जिले के रतनगढ़ हार्ट के रोगी को लेकर चूरू से बीकानेर जा रही 108 एम्बुलेंस क्षेत्र में रविवार की देर रात अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। गनीमत यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चूरू के डीबी भरतिया अस्पताल से बीकानेर रैफर हुए हार्ट के रोगी 70 वर्षीय रामदेवाराम को 108 एम्बुलेंस लेकर जा रही थी। एम्बुलेंस को चालक विनोद चल रहा था। इस दौरान एम्बुलेंस में ईएनटी बीरमाराम एवं रोगी का पुत्र व पुत्रवधु भी सवार थे। रविवार की देर रात जैसे ही एम्बुलेंस ने रतनगढ़ का संगम चौराहा क्रॉस कर बीकानेर रोड पर आई, इसी दौरान उसका एक टायर फट गया और एम्बुलेंस का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे एम्बुलेंस नेशनल हाइवे की सर्विस रोड के लिए बने डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद रतनगढ़ जिला अस्पताल से एम्बुलेंस बुलाकर रोगी को बीकानेर भेजा गया।