डॉक्टर सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी का जताया विरोध

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सुजला ब्रांच की ओर से मंगलवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल निदेशक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में सभी निजी अस्पताल-क्लिनकों के संपूर्ण चिकित्सा सेवाएं बंद रखी। आरजीएचएस सेवा भी स्थगित रखी। डॉ. सोनदेव बंसल की बिना शर्त तत्काल रिहाई करने व आरजीएचएस से संबंधित मामलों में आपराधिक कार्रवाई से पहले एक स्पष्ट व बाध्यकारी एसओपी लागू करने की मांग की। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक आरजीएसएस से संबंधित समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक आरजीएचएस सेवाओं का स्थगन जारी रहेगा। अगर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो राज्य के चिकित्सा संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल सहित अनेक कदम उठाएंगे। अध्यक्ष डॉ. एसएन जांगिड़, सचिव डॉ. योगिता सक्सेना व संरक्षक डॉ. एसके छाबड़ा आदि ने जानकारी दी।

You might also like