प्रिंस एकेडमी में अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी पर्व का आयोजन
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी पर्व का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। कक्षा 5 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रेरणादायी जीवन, उनके आदर्शों एवं भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विचार व्यक्त किये। साथ ही बैसाखी पर्व पर आधारित लोकनृत्य व लोकगीतों पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
इस दौरान साइंस ओलंपियाड, यूनिफाइड कांउसिल ओलंपियाड तथा सिल्वर जोन ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 120 विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, एकेडमिक हेड धर्मपाल सिंह, कॉर्डिनेटर्स सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स व हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।