सिविल डिफेंस वॉलंटियर ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड महिपाल पुनिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
आज झुंझुनू जिला मुख्यालय पर सिविल डिफेंस के वालेंटियर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया । वॉलंटियर्स ने माँग की कि 2025 बैच के सभी वॉलंटियर्स को रोटेशन प्रणाली के आधार पर काम दिया जाये । वर्तमान में भाई भतीजावाद के आधार पर अपने चहेतो कुछ लोगो को काम दिया जा रहा है जबकि वो लोग नियमानुसार प्रशिक्षित भी नहीं है ।
इसके बाद कॉमरेड महिपाल पूनिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्वयंसेवक को तय नियम और शर्तों के आधार पर ड्यूटी देने, ड्यूटी रोटेशन प्रणाली के आधार पर लगाने, सभी स्वयंसेवकों को पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई l जिला कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया
प्रतिनिधिमंडल में अमन भालोठिया, अजय कुमार , सौरव कल्याण , अनिता और सपना शामिल थे ।
प्रदर्शन में अजय कुमार ,विजेंद्र कुमार सैनी,महेश सैनी, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह
मोहम्मद इरफान , विजेंद्र , प्रियंका कुमारी,सुनील कुमार, मनोज कुमार, नाजिम गुर्जर ,विजय कुमार,पंकज सैनी,रविन्द्र थ्योरी,पवन कुमार ,परविन्द्र, हेमंत,रविन्द्र,मुकेश कुमार,सुनील,प्रियंका ,राजकुमार ,बंटी सैनी,विजय सैनी सहित अनेक वॉलंटियर मौजूद थे ।

You might also like