मदन लाल टाक के जिला कांगेस कमेटी सचिव बनने पर भव्य स्वागत
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न ) | वाल्मिकी समाज के समाज सेवी मदन लाल टांक के जिला काग्रेस कमेटी के सचिव नियुक्त किया जाने पर अंबेडकर पार्क में मदन लाल टाक का भव्य स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूतः मदन लाल टांक ने कहा कि उनका उद्देष्य सभी के साथ लेकर चलने का है। मदन लाल टाक ने कहा कि मैं हमेशा आपके बीच रह कर हर कदम पर आपका साथ दूंगा। इस मौके पर रोहित सोयर, दिनेश टाक संजय गुजराती, कालीचरण घोघलिया, मुकेश टाक विनोद टाक वीरे बावरिया शिवा पिटू अर्जुन बेनीवाल, करण गोयर आदि ने केक काट कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मदन लाल टाक ने संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को बधाई दी।।