राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विजय उत्सव मनाया

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूवां में विजय उत्सव का आयोजन किया गया । पिछले दिनों आए 12वीं दसवी, आठवीं और पांचवी के शानदार परीक्षा परिणाम वाले विद्यार्थियों का गांव के भामाशाह व विद्यालय के स्टाफ ने उन बच्चों को माला,साफा और मिठाई खिला करके स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री शर्मा,मुख्य अतिथि हनुमान प्रसाद शर्मा, विशिष्ट अतिथि नागरमल प्रजापत, हंसराज, अमर सिंह, विकास गोदारा थे। भामाशाह प्रेरक अशोक आलडिया ने बताया कि इस गर्मी में पानी की आवश्यकता को देखकर भामाशाहों से विद्यालय के लिए ट्यूबेल की मांग की। भामाशाहों ने सहर्ष स्वीकार की ओर हनुमान प्रसाद सारस्वत व नागरमल प्रजापत के आर्थिक सहयोग से विद्यालय में पानी की ट्यूबेल खुदवाकर देगे।
संस्था प्रधान पद्मश्री शर्मा ने भामाशाहों का आभार व्यक्त किया व विद्यार्थियों व स्टॉफ की हौसला अफजाई की व मोटिवेशनल विचार प्रकट किए। गांव में रैली निकालकर नव प्रवेशित बच्चों के लिए विद्यालय में प्रवेश के लिए भेजने का निवेदन किया। कार्यक्रम में निलेश इंदौरिया, बलवीर सिंह थोरी, नरेश कुमार, रामगोपाल प्रजापत, देवकरण, सुनील सैनी, मीना, दिनेश चोटिया, कविता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अशोक आलडिया ने किया।

You might also like