भामाशाह विकास मालू ने निर्माण कार्य हेतु श्याम मंदिर को अर्पण किए इक्यावन लाख रुपए

नवरतन वर्मा
रतनगढ़(नवयत्न) । रतनगढ़ में सिद्धपीठ श्री ताल वाले बालाजी श्याम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य में प्रसिद्ध चक्रवर्ती भामाशाह विकास मालू ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सिद्धपीठ श्री ताल वाले बालाजी श्याम मंदिर सेवा समिति को इक्यावन लाख रुपए देने की घोषणा की।धनराज पुजारी ने बताया कि 15 अप्रैल को संकीर्तन ट्रस्ट एवं श्री ताल वाले बालाजी श्याम मंदिर सेवा समिति के मुख्य सरंक्षक भामाशाह जाेधराज बैद एवं अमिता देवी बैद निर्माण कार्य का अवलोकन करने मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर पुजारी परिवार एवं श्याम मंदिर कमेटी ने उनका स्वागत किया। मुख्य सरंक्षक जोधराज बैद ने फोन पर वार्ता करके भामाशाह विकास मालू को श्याम मंदिर कमेटी एवं पुजारी परिवार की ओर से जन्मदिन पर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया। मुख्य सरंक्षक भामाशाह जाेधराज बैद एवं अमिता देवी बैद की प्रेरणा से विकास मालू ने अपने जन्मदिन पर निर्माण कार्य हेतु इक्यावन लाख रुपए देने की घोषणा की इससे पूर्व भी स्व मूलचंद मालू ने निर्माण कार्य में विशेष सहयोग किया था तथा सालासर पैदल यात्रा पर जाते समय श्री ताल वाले बालाजी के दर्शन करने समय समय पर आते थे।इस अवसर पर गोपीकृष्ण पुजारी राकेश पुजारी, गिरधारी बाजोरिया, रघुनंदन धरेन्द्र, प्रहलाद पारीक,,मनोज जोशी महावीर पंसारी, विष्णु धरेन्द्र,गिरीश मटोलिया, सांवरमल सोनी,मनोज पुजारी, पवन पुजारी नीलेश पुजारी रवि पुजारी, सहित कई सदस्य उपस्थित रहे तथा भामाशाह विकास मालू एवं जोधराज वैद का आभार व्यक्त किया।

You might also like