कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल की तमन्ना चौधरी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में 96% के साथ किया टॉप
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । सरदारशहर के स्थानीय कैम्ब्रिज एजुकेशनल सिटी स्थित कैम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में 1 बार फिर से फिर से तहसील टॉपर बनने पर आज उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। सीबीएसई बोर्ड दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल की डायरेक्टर दीक्षा चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से किया गया स्वागत रहा। विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन समिति द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को राजस्थानी आन-बान और शान का प्रतीक ‘साफ़ा’ पहनाकर एवं तिलक लगाकर ओर माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल की तमन्ना चौधरी पुत्री रामकरण ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। तमन्ना का लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करना है। गर्वित चौधरी पुत्र अशोक कुमार रेवाड़ ने 95.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। गर्वित भविष्य में IAS ऑफिसर बनकर देश की प्रशासनिक व्यवस्था में योगदान देना चाहता हैं। हरिप्रिया जोशी पुत्री श्रीकांत जोशी ने 93% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कैम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल की सफलता केवल चंद टॉपर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बार का सामूहिक परिणाम बेहद चौंकाने वाला और शानदार रहा है। कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल की सचिन सरोज चौधरी ने बताया कि विद्यालय के 50% से अधिक विद्यार्थियों ने 85% से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं, जो यहाँ की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों के कड़े परिश्रम का प्रमाण है| तहसील स्तर पर प्रथम स्थान पर काबिज रहना यह दर्शाता है कि कैम्ब्रिज एजुकेशनल सिटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भविष्य के लीडर्स गढ़ने की एक ‘सफलता की फैक्ट्री’ बन चुका है। आधुनिक सुविधाओं, अनुशासित माहौल और बेहतरीन शैक्षणिक मार्गदर्शन के कारण ही सरदारशहर के अभिभावकों का भरोसा ‘कैम्ब्रिज’ पर अडिग है। कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों ने जमकर नृत्य किया।