शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवययन) । रामदेव ढाका स्मृति प्रन्यास की ओर से शुक्रवार को सुजानगढ़ के लायन्स चेरिटेबल ब्लड सेंटर में चूरू के पूर्व जिला प्रमुख रहे दिवंगत रामदेव ढाका की स्मृति में उनकी दसवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। राष्ट्रीय जाट महासभा, राजस्थान और बाल भारती इंटरनल स्कूल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगभग पचास लोगों ने रक्तदान किया। शिविर संयोजक डॉ.घनश्याम नाथ कच्छावा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत ढाका की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रन्यास के अध्यक्ष विद्याधर पारीक ने आयोजकीय पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। शिविर का शुभारंभ सहकारी प्रबंध संस्थान जयपुर के निदेशक डॉ. किशोर कुमार, डॉ. सत्यनारायण बजाज, आईएमए सुजला के अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण जांगिड़, राष्ट्रीय जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कीलक और बाल भारती इंटरनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक नोपाराम मंडा थे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सरोज कुमार छाबड़ा ने की।