ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे 9 जुआरी गिरफ्तार

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। पुलिस ने कस्बे में एक मकान पर छापा मार कर वहां ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। तारानगर थाना प्रभारी आरपीएस स्वाति बूरी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तारानगर कस्बे में गढ़ के पास एक मकान में ताश पत्ती पर जुआ चल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारकर वहां ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे याकुब तेली निवासी वार्ड 31 तारानगर, ईशाक माेहम्मद निवासी वार्ड 33 तारानगर, चेतराम शर्मा निवासी वार्ड 29 तारानगर, माेसममदीन लुहार निवासी वार्ड न. 14 तारानगर, रामकुमार ब्राहम्ण निवासी भलाऊ टिब्बा, महावीर जाट निवासी कालवास, खिंवकरण मेघवाल निवासी झोथड़ा, मनोज कुमार जाट निवासी झोथड़ा, भंवरसिंह जाट निवासी जिगासरी बड़ी को गिरफ्तार कर उनसे 56,860 रुपए नगद तथा ताश पत्ती जब्त कर ली। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई सुरेश कुमार यादव कर रहे है।

You might also like