ट्यूबवैल शुरू करने की मांग
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की गोरिसरीया ढाणी तिलक नगर वार्ड नं -23 व 24 के दो माह पूर्व खुदाई किये ट्यूबवैल को विभाग द्वारा चालू नहीं करने से वार्ड वासियों को पेयजल की काफी किल्लत हो रही है। इस संबंध में वार्ड वासियों ने बताया कि विभाग को इस संबंध में काफी दफा शिकायत करने के बाद भी भी चालू नहीं किया गया। विभाग के अधिकारियों द्वारा कभी केबल व कभी मोटर नहीं का बहाना बनाकर टाल रहे हैं। अतः समय रहते उक्त ट्युबवैल को शुरू करवाया जावें ताकि इस गर्मी में पेयजल की किल्लत से मौहल्ले वासी परेशान न हों।