गौभक्तों ने गोवंश संरक्षण को लेकर भरी हुंकार

महेंद्र खडोलिया 

श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। 27 अप्रैल को देश भर में संतों और गौ भक्तों द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बावड़ी आश्रम पर बैठक हुई। मुकेश कुमार शर्मा ने बताया गौभक्तों ने भारतीय संस्कृति के आधार गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर हुंकार भरी। श्री श्री महामंडलेश्वर ओंकारदास महाराज, सीकर महंत चन्द्रमा दास महाराज ने गौ रक्षा को लेकर ज्ञापन देकर प्रदर्शन गौरक्षा के लिए 27 अप्रैल को रैली के साथ ज्ञापन दिया जाएगा। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की जाएगी। उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा कि गौ माता का राष्ट्र माता घोषित किया जाए। इस अवसर पर झुंझनु जिला प्रभारी महंत योगी दास लोहार्गल धाम संत किशन गिरी महाराज अनंत दास महाराज और अन्य गौ भक्त उपस्थित रहे

You might also like