भगवान परशुराम जयंती पर किया पूजन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । कस्बे के साहवा-सुखवासी तिराहे पर स्थित श्री आशापूर्ण हनुमान मंदिर में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में विप्र समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की जयंती मनाई। जिसको लेकर भगवान परशुराम के मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी व फूलों से सजाया गया। जहां पर समाज के लोगों ने मंदिर में पूजन कर भगवान परशुराम की आरती की। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान परशुराम जयंती को लेकर मंदिर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी पर विप्र समाज के वक्ताओं न भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, चेतना का प्रसार करने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि आज का युग युवाओं का है। युवाओं को आगे आकर समाज निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होने कहा कि ब्राह्ण ने सदैव लोगों को धर्म, ज्ञान व शिक्षा देकर उनका मार्गदर्शन किया है। आज के युवा अपने सामर्थ्य को पहचानकर समाज को आगे ले जाने का कार्य करना चाहिए। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष राधेश्याम सांखोलिया, ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष गुलाब चंद सांखोलिया, श्री आशापूर्ण हनुमान मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष शिवकुमार सांखोलिया, शिक्षक पवन शर्मा, संजीवनी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, पुजारी विजेंद्र शर्मा, पार्षद हरी इंदौरिया, पूर्व पंस सदस्य द्वारका प्रसाद शर्मा, चाणक्य स्कूल के निदेशक हरीश धेरड़, प्रधानाचार्य संजय शर्मा, भंवरलाल शर्मा, हेमंत व्यास, किशनलाल शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, पंकज मिश्रा, मनिष महर्षि, सुभाष महर्षि, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार भगवान परशुराम चौक पर ब्राह्मण पंचायत महासभा के अध्यक्ष शंकरलाल महर्षि की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोहपूर्व मनाया गया। कार्यक्रम में पार्षद हरी इंदौरिया,सुभाष चंद्र शर्मा, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, एडवोकेट अनिल दायमा, जगदीश व्यास, मनीष महर्षि, हरीश धेरॾ, पंकज मिश्रा, किशन लाल, महेश शर्मा राकेश दाधीच, मुरारी लाल सहित समाज के गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम के फरसे को माल्यार्पण किया एवं फूल बरसाकर अभिनंदन किया। लड्डू बांटकर समारोहपूर्वक मनाया।