निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । क्षेत्र के विजय आई हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षित डॉ.द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस दौरान कुल 37 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 13 मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद का ऑपरेशन श्रीमाधोपुर के विजय आई हॉस्पिटल में किया गया।
रमेश सैनी ने बताया कि माह के प्रत्येक मंगलवार को मोतियाबिंद के निःशुल्क कैंप का आयोजन किया जाता है, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकें व क्षेत्र के लोगो को निशुल्क ऑपरेशन के लिये सीकर व जयपुर नहीं जाना पड़े! शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया इस अवसर पर डॉ. रोशन सैनी , डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (नेत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. विजय सैनी, डॉ. शुभम सैनी, डॉ. ज्योति सैनी, शंकर सैनी , ज्योति शर्मा सहित हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।