रोगी के लिए योग दवा का काम करता है

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । पतंजलि योग समिति द्वारा बड़ागांव के खेल मैदान परिसर में एक दिवसीय योग शिविर में पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार ने उपस्थित साधको को रोगानुसार योगाभ्यास करवाया उन्होंने कहाँ की योग से स्वस्थ व्यक्ति का स्वास्थ्य बराबर बना रहता है जबकि रोगी के लिए योग दवा का काम करता है. शिविर संयोजक रामजीलाल सैनी ने बताया की योग शिक्षक पवन कुमार ने 67 वर्ष की आयु में अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त करने पर गाँव वालो ने पवन कुमार को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनन्दन किया. इस अवसर पर जिला संघ चालक मान सिंह, जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, पूर्व तहसील दर मंगल चंद सैनी, राधेश्याम तानोनिया, मूलचंद गहन, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जाट महासभा के प्रदेश सचिव सुभाष खेरवा, बाबूलाल तनोनिया, किशोरी लाल कुमावत, सागर जांगिड़, विनोद शर्मा, जयरेश राज शेखावत, मनोज कुमार, सुशील दहिया, कृष्ण मुरारी, दलीप सिंह, हनुमान प्रसाद, श्रवण सैनी, कुसुम सैनी, संदीप स्वामी राजेंद्र कटारिया भी उपस्थित थे।

You might also like