आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार

निसं 

पिलानी (नवयत्न)। पुलिस ने कस्बे में एक लडक़ी को अत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी झेरली निवासी भवानी सिंह पुत्र शेर सिंह है। मामले के जांच अधिकारी ललित शर्मा ने बताया कि कस्बे में 22 अप्रेल को एक लडक़ी ने आत्म हत्या करली थी। इस सम्बध में मृतका के पिता ने पुलिस में युवक पर उस की लडक़ी को बार बार फोन कर परेशान करने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में जानकारी मिली की आरोपी झेरली निवासी भवानी सिंह मृतका को अलग अलग फोन नम्बरों से फोन कर शादी का दवाब डाल रहा था। जबकि लडक़ी उस के नम्बर को ब्लॉक कर रही थी। घटना के दिन भी आरोपी ने मृतका को वीडियो कॉल कर शादी करने का दवाब डाला था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

 

You might also like