गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
निसं
मंडावा (नवयत्न)। निराश्रित गौ सेवा समिति के नेतृत्व में गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समिति के रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गौसेवक एकत्र हुए।
ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार मुकेश सिंहाग को सौंपा गया। इस अवसर पर संदीप शर्मा, सीताराम सैनी, विद्याधर सैनी, सुभाष बावलिया, नरेंद्र सुरोलिया, प्रकाश स्वामी, किशोर चौहान, गोवर्धन, अमित मीणा, संजय शर्मा, सुमित सैनी, राहुल, पंकज सैनी, प्रदीप सैनी, कृष्ण चौहान, मानव, निहाल यादव, हेमंत सैनी, निखिल, नितिन सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे।
इससे पूर्व गौसेवकों ने हाथों में शक्ति पत्र लेकर ‘गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो’ जैसे जोशीले नारे लगाए और रैली निकालते हुए तहसील भवन पहुंचे। रैली में शामिल लोगों ने गोमाता की रक्षा एवं सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ज्ञापन सौंपने के बाद नायब तहसीलदार ने इसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गोमाता भारतीय संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा है। उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने से गौ संरक्षण को नई गति मिलेगी। यह अभियान निराश्रित गौवंश की सेवा और संरक्षण को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम में संदीप शर्मा ने कहा कि गौसंरक्षण से पर्यावरण संतुलन और कृषि समृद्धि को बढ़ावा मिल सकता है।