14 साल पुराने चोरी के मामले में फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
डी. के. सैनी
जयपुर (नवयत्न)। राजस्थान पुलिस के वांछित एवं भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 साल पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता एवं सहायक पुलिस आयुक्त सदर जयपुर पश्चिम धर्मवीर सिंह के निर्देशन में सिंधी कैंप थाना प्रभारी माधोसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने लगातार सूचना संकलन और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के पुराने प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी सुरेश कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार पुत्र शिवनारायण जाट (30) निवासी ग्राम हनुतपुरा, खोऱ मनोहरपुर, तहसील शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण का बताया गया है।
कार्रवाई में थाना सिंधी कैंप की टीम के सदस्य बाबूलाल, सतवीर एवं श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही।