महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में दो दिवसीय व्याख्यान माला आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय महिला महाविद्यालय, तारानगर में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में दो दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र बोला ने की। व्याख्यान माला के प्रथम दिन डॉ अंकिता ने कन्या भ्रुण हत्या एवं रेखा नेहरा ने योग एवं ध्यान पर प्रकाश डाला तथा दूसरे दिन डॉ अमिता खींची ने छात्राओं को विभिन्न सामाजिक योजनाओं के बारे में बताया एवं डॉ अरशद हुसैन ने उच्च शिक्षा से संबंधित छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी प्रदान की।

You might also like