भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आज निकलेगी विशाल शोभायात्रा

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति श्रीमाधोपुर की ओर से बताया गया है कि रविवार 19 अप्रेल को भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस हेतु एक कमेटी का गठन गत बैठक में किया गया। जिसमे सरक्षक कैलाश सारस्वत, संयोजक ओमप्रकाश पचोरी, सह सयोजक मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष माणक चंद तिवाड़ी, सह कोषाध्यक्ष उमाशंकर गोठवाल, प्रवक्ता सोनू गोठवाल को बनाया गया और कार्यक्रम अनुसार 16 अप्रैल गुरुवार को शाम 7: बजे चौपड़ बाजार में शंखनाद एवं दीपदान, 18 अप्रैल शनिवार को श्री गौड़ विप्र परिषद भवन में शाम 5 से 7 बजे विप्र समाज विचार संगोष्ठी तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रविवार 29 अप्रैल को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी, 8 बजे तीजा वाला जोहड़ा में श्री परशुराम भगवान की पूजा अर्चना, 10 बजे हवन पूजन, 3:30 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा, शाम 7 बजे श्री रघुनाथ मंदिर के सामने भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। विप्र समाज ने सभी विप्रजनो से आग्रह किया गया है कि वे कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या मे पधारकार कायक्रम को भव्य एवं सफल बनाने मे अपना योगदान देवे।

You might also like