छात्रा आशा काजला ने भूगोल फर्स्ट ग्रेड स्कूल लेक्चरर में ऑल राजस्थान में 79 वीं रैंक

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । हाल ही में जारी फर्स्ट ग्रेड स्कूल लेक्चरर फाइनल परिणाम में श्रीमाधोपुर की मेधावी व प्रतिभाशाली छात्रा आशा काजला निवासी _दुल्हेपुरा खंडेला ने भूगोल विषय ऑल राजस्थान में 79 में रैंक प्राप्त की है छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया, विनायक क्लासेज के निर्देशक संयोग भावरिया ने बताया कि आशा काजला ने भूगोल विषय में 79 वीं रैंक प्राप्त कर माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है इस अवसर पर विनायक क्लासेज के समस्त गुरुजनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। विनायक क्लासेज में 2026 के साल में सफलताओं का सिलसिला लगातार अनवरत जारी है। एमडी राकेश सर ने इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like