नवरात्र समापन पर दुर्गा माता मंदिर में हुआ हवन, श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
निसं
बुगाला (नवयत्न)। गांव के दुर्गा माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के समापन अवसर पर सोमवार को विधिवत हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पं. दिनेश कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन संपन्न कराया। इस दौरान भंवरसिंह शेखावत, नंदकिशोर स्वामी, राजेश शर्मा, खींवसिंह शेखावत, सुनील शर्मा, रमाकांत शर्मा, अभिषेक शर्मा, अभयसिंह शेखावत आदि ने आहुतियां दीं। मंदिर परिसर में गूंजते जय माता दी के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।