एलआईसी बीमा रथ पहुंचा खेतड़ी, योजनाओं का करेगा प्रचार-प्रसार

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। जयपुर मंडल कार्यालय से दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान शुरू किया गया एलआईसी बीमा रथ मंगलवार को खेतड़ी स्थित एलआईसी कार्यालय पहुंचा। शाखा विकास अधिकारी सीताराम जाट और मुख्य जीवन बीमा सलाहकार संघ, चिड़ावा अध्यक्ष अमीलाल पूनिया के सानिध्य में बीमा रथ का स्वागत किया गया। अमीलाल पूनिया ने कहा कि बीमा रथ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एलआईसी की विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी देना और बीमा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जीवन बीमा हर परिवार के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एलआईसी की योजनाओं के माध्यम से लोग अपनी जरूरत और आर्थिक क्षमता के अनुसार भविष्य की सुरक्षा के लिए योजना बना सकते हैं। बीमा रथ गांव.गांव और कस्बों तक पहुंचकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने में सहायक होगा। खेतड़ी कार्यालय में स्वागत के बाद एलआईसी बीमा रथ को कॉपर और सिंघाना क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सचिव चौथमल सैनी, सुरेंद्र कुमार चौधरी, अभिकर्ता रामावतार कुमावत, कुंदन लाल सैनी, पंकज खींची, मनोज मीणा सहित आदि मौजूद थे।

You might also like